More

    *टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न*

    *टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न*

    रायपुर, टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

    बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राज्य अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा, निजी अस्पताल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शुक्ला, IMA के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, फोगसी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका पाठक, फोगसी के सचिव एवं अन्य सदस्य सहित जिले के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    टीबी नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चतुर्वेदी ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के ग्राम स्तर तक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही निजी अस्पतालों से संभावित टीबी मरीजों की जानकारी साझा करने, एक्स-रे जांच कराने एवं “निक्षय मित्र” के रूप में सहभागिता करने की अपील की गई।

    जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

    यह अभियान छत्तीसगढ़ एवं देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    Trending News

    Technology