*टिकैत पेण्ड्री में हत्या के नियत से धारदार हथियार से वार करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*
➡️ *सभी गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टीक एवं डण्डा को किया गया है जप्त*
➡️ *एक राय होकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को सरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार*
➡️ *थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 296,115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रार्थी जितेन्द्र गायकवाड पिता स्व० महेत्तर गायकवाड उम्र 38 वर्ष निवासी मोहदी थाना सरगांव जिला मुंगेली के द्वारा दिनांक 19.07.2025 को थाना सरगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम टिकैत पेन्ट्री के रहने वाले कन्हैया बघेल अपने लड़के व परिवार वालो के साथ एक राय होकर हॉकी स्टीक, रॉड एवं डण्डा से लैस होकर प्रार्थी के घर के सामने आकर अश्लील गालियां देते जान सहित मारने की धमकी देते प्रार्थी एवं उसके भाई भागबली करन, बेटा भरत, मां जमुना बाई, पत्नि सुनिता बाई को मारपीट कर उसके दुकान के काउंटर एवं स्कूटी को तोडफोड करने के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी का पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार का अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में प्रकरण की विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपियों (01) कन्हैया बघेल (02) किशन बघेल (03) महेन्द्र (04) जीवन बघेल (05) रामबिलास बघेल (06) विजय कुमार बघेल (07) अजय कुमार सभी निवासी टिकैत पेन्ड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली को दिनांक 10.09.2025 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियों से हॉकी स्टीक, रॉड एवं डण्डा जप्त कर दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे जो घटना दिनांक से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी किया जा रहा था, जिसे दिनांक 05.11.2025 को मुखबीर की सूचना पर बिल्हा बिलासपुर से हिरासत में लेकर थाना लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे पिता बुलबुल लहरे उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 8 बिल्हा जिला बिलासपुर को दिनांक 05.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि. अजय चौरसिया, प्रआर. सतीश डहरिया, आर. रिपीन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद एवं भंवर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
