
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-झाराडीह (रायगढ़), 29 नवम्बर खरसिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थिति झाराडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक से कुछ दूर पर रायगढ़-बिलासपुर की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा जैसे सर और पैर रेलगाड़ी की चपेट में आया है। मृतक के पास घटना स्थल पर कुछ भी पहचान के लिए नहीं मिली है। रेल लाइन में लाश की सूचना मिलते ही खरसिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच के बाद ही व्यक्ति की पहचान की जा सकती है l
