More

    *जिले में शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम*

     

    *जिले में शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम*

    *पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को मिला आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण*

    मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में साइंस एंड टेक्नोलॉजी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के 148 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नवीन शैक्षणिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाना, कक्षा शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना तथा विज्ञान एवं तकनीक के समावेश से विद्यार्थियों की समझ को बेहतर करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एवं एआई आधारित शिक्षण, एनईटी इंटीग्रेशन, स्टेम गतिविधियां, एस्ट्रोफिजिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, ह्यूमन बॉडी साइंस, कैरियर गाइडेंस, रोबोटिक्स, एग्रीकल्चर लैब, सीपीआर प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण में विशेष रूप से प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) गतिविधियों पर जोर दिया गया, जिससे शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ा सकें। प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएमश्री सेजेस दाऊपारा मुंगेली के व्याख्याता श्रीमती पल्लवी ओझा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएमश्री दाऊपारा मुंगेली, पीएमश्री शासकीय स्कूल फुलवारी बंधवा मुंगेली, पीएमश्री सेजेस पथरिया एवं पीएमश्री सेजेस बीआरसाव स्कूल के शिक्षक शामिल हुए।

    Trending News

    Technology