
सुकमा:-सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर सुकमा जिले में निरंतर जारी है। आज जिले के सुकमा विकासखण्ड के ग्राम कोयाबेकुर और फुलबगड़ी तथा छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पेदारास और तंगारास और कोंटा विकासखण्ड के गगनपल्ली और मारईगुड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था।
