More

    *जिले की सेवा सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत बीज भंडारण किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी*

    *जिले की सेवा सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत बीज भंडारण*

    *किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी*

     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों के तहत जिले में किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि खरीफ फसल के लिए 17 हजार 955 क्विंटल बीज की मांग की गई थी, जिसके विरुद्ध बीज निगम द्वारा 19 हजार 734 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। इससे जिले में बीज की उपलब्धता मांग से भी अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 66 सेवा सहकारी समितियों में 15 हजार 630 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है, जो निर्धारित मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत से अधिक है।

    उपलब्ध बीजों में धान, अरहर, मूंग, मूंगफली एवं ढेंचा जैसी प्रमुख फसलों के बीज शामिल हैं। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा प्रक्रिया केंद्रों के माध्यम से भी किसानों को बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है। समितियों में अतिरिक्त मांग आने पर बीज निगम द्वारा तत्काल बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रक्रिया केंद्रों से भी नगद वितरण की सुविधा दी जा रही है। जिले में वर्तमान स्थिति में बीज की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

    बीज प्रबंधक श्री टी.आर.सोनकर ने बताया कि कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने और गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीज उत्पादन प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला कृषकों का 01 से 5 हेक्टेयर तक निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। पात्र किसान इस योजना के माध्यम से 930 रुपये से 3,275 रुपये तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक किसान कृषि विभाग अथवा बीज प्रक्रिया केंद्र धरमपुरा में संपर्क कर निःशुल्क पंजीयन कराते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं।

    Trending News

    Technology