More

    *जिला कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा , डायरिया के चार मरीज मिले अकलतरी मे*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला कलेक्टर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा डायरिया के मरीजों को देखने पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया । बताया जा रहा है कि अकलतरा अंतर्गत आने वाले ग्राम अकलतरी में डायरिया से चार मरीज अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं । इसकी खबर मिलने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे हास्पीटल पहुंचे और मरीजों का हालचाल पूछा इसके साथ अघोर आश्रम से आये फलों का वितरण भी जिला कलेक्टर के हाथों किया गया विदित हो कि गुरुवार को अघोर आश्रम पोड़ी दल्हा का स्थापना दिवस है साथ ही वे हास्पीटल के पीछे बन रहे अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही वे पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था देखने गये थे । उनसे जब अकलतरा में युक्तियुक्तकरण नीति में चल रही गड़बड़ी और उससे उपजे विवाद पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले को एसडीएम विक्रांत अंचल को देखने कहां है ।

    Trending News

    Technology