
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जांजगीर चाम्पा जिला मे आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि…
*हमने जांजगीर को इस बैठक के लिए विशेष रूप से चुना क्यों कि यह अनु जाति बाहुल्य क्षेत्र है। आज छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वे वर्ष में पहुंच चुका है*
*छत्तीसगढ़ को विकास की दृष्टि से हमें बहुत आगे बढ़ाना है*
*पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के संकल्पना के अनुरूप राज्य में विकास के कार्य हुए हैं*
*एस सी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान के लिए ही प्राधिकरण का गठन किया गया*
*प्राधिकरण के माध्यम से एस सी समाज का समुचित विकास हो इसके लिए हम सभी प्रयास करेंगे*
*प्राधिकरण के लिए बजट 50 करोड़ के स्थान पर 75 करोड़ बढ़ाने की स्वीकृति दी*
*बाबा गुरु घासीदास बाबा के तपोस्थली गिरौधपुरी के लिए 2 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की*
*एस सी बच्चों को कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की*
*सभी जिला मुख्यालय और मुख्य शहरों में नालंदा परिषद बनाए जाएंगे*
*एस.सी. बच्चे पायलट बने, इसके लिए इसके लिए प्रत्येक साल 5 बच्चों को 15 -15 लाख रुपए का दिया जाएगा*
*प्राधिकरण अंतर्गत लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार गंभीर है ताकि लगभग 40 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिले*
*जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जैतखाम लकड़ी या सीमेंट से बनाने के दिए निर्देश*
*सभी कलेक्टर प्राधिकरण अंतर्गत जनता के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें विकास के कार्यलंबित ना रहे*
