
मनोज साहू जांजगीर चांपा जिले के केरा रोड स्थित रजनीश बुक डिपो के पास से मोटर साइकिल के हैंडल की बैग में रखे 1 लाख 50 हजार रुपए की अज्ञात व्यक्ति ने की उठाई गिरी। सिटी कोतवाली थाने के 200 मीटर की दूरी में हुई घटना,सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा अज्ञात व्यक्ति जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
मिलीं जानकारी अनुसार, दिलीप सिंह ने बताया की वह ओम रईस मिल में मुंशी का काम करता है। वह रोजाना की तरह बैंक के समय में पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख 50 हजार रु को निकल कर केरा रोड की तरफ काम से जा रहा था। पैसे से भरा थैला को मोटर साइकिल के हैंडल में लटकाया हुआ था। एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा की 10 रू पैसा सड़क में गिरा है लगा की जेब से गिरा होगा। जिसे उठाने के लिए मोटर साइकिल को खड़ा किया और उठा कर वापस आया तो मोटर साइकिल के हैंडल में रखा पैसे का थैला गायब था।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे को चेक की गई जिसमे संदेही एक व्यक्ति रेकी करते नजर आ रहा है। दिलीप सिंह ने भी पहचाना की है। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है।
