ब्रेकिंग न्यूज़ : जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा में कार व बस में भीषण टक्कर
कार के उड़े परखच्चे – बस सड़क किनारे पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल
3 पत्रकार भी हुए घायल, सभी का उपचार जारी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर के पास आज दोपहर एक तेज़ रफ्तार बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे पलट गई और कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं कार में सवार तीन पत्रकार भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी पामगढ़ पहुँचाया गया है जहां प्राथमिक उपचार जारी है। गंभीर घायलों को बेहतर सुविधा के लिए रेफर किया जा रहा है।
घटनास्थल से मिली जानकारी—
बस शिवरीनगरयन से बिलासपुर की ओर जा रही थी
व्यासनगर के पास सामने से आ रही कार से भीषण टक्कर
बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल
मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया
बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी पुष्टि जांच के बाद
पत्रकारों की कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस स्थिति का विवेचन कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
