
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा में मवेशियों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पाण्डेय रात में पूरे अमले के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाए, ताकि रात में वाहन चालकों को उनकी पहचान आसानी से हो सके। साथ ही मवेशियों को सड़क से सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।
यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
—
