जबलपुर। युवाओं व नई पीढि को अपने धर्म संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से पवित्र श्रावण मास में आयोजक समूह द्वारा श्री अमृतेश्वर शोभायात्रा व ध्वज अर्पण का कार्यक्रम रखा गया,यह शोभायात्रा दुर्गा माता मंदिर करमचंद चौक से मालवीय चौक, गंजीपुरा,चरहाई,गढ़ा फाटक से श्री बड़ी महाकाली मन्दिर गढाफ़ाटक पहुंची।
शोभायात्रा के संयोजक सजल विश्नोई एवं प्रशम जैन ने बताया कि शोभायात्रा में हज़ारों श्रद्घालुओं ने धर्मलाभ लेकर पूजन आरती व प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न से संगठनो द्वारा मंचो के माध्यम से पुष्प वर्षा कर किया गया।शो
भायात्रा में पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, लेखराज सिंह(मुन्ना भैया), अभिलाष पांडे, विधायक विनय सक्सेना, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, ca राजेश जैन,सीताराम सेन, सोनिया रंजीत सिंह, ,धीरज पटेरिया,योगेन्द्र दुबे, शरद अग्रवाल, अमित सिंह परिहार,मंजेश जैन शिरीष जैन बबलू केवलारी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
