More

    *जबलपुर, थाना पनागर अंतर्गत हुई अंधी हत्या का हुआ खुलासा*।। *

    *जबलपुर, थाना पनागर अंतर्गत हुई अंधी हत्या का हुआ खुलासा*।।
    *

    जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनु जैन की रिपोर्ट :-थाना पनागर में दिनंाक 3-3-26 को श्रीमति भूरी कोल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि उसके पिता हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे, लगभग 15 दिन पहले पिता हल्लू कोल उसके पास आये थे, दिनांक 3-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे गांव के अज्जू यादव ने फोन कर बताया कि हल्लू कोल ककरहाई रपटा के पास मृत अवस्था में पड़ा है उसके पिता की मृत्यु पत्थर से सिर टकराने से आई चोटों से हुयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।


    आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर श्री बिपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक हल्लु कोल शराब पीने का आदि था मृतक का एक साथी मैकु कोल जो की वहभी शराब पीने का आदि था 2 मार्च 2026 के दिन दोनों ने जम के शराब पी किसी बात को लेकर मृतक हल्लू कोल ने अपने साथी मैकु कोल को गाली देना चालू कर दी बहुत समझाने के बाबजूद भी जब हल्लू कोल नही माना तो मैकु ने उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।.

    Trending News

    Technology