
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिले के जनपद पंचायत मुंगेली में एक कर्मचारी का कुछ दिन पहले मोबाइल फोन गायब हो गया तो वही आए दिन कुछ न कुछ समान गायब होने की जानकारी सूत्रों से हमे मिलती हैं, सुरक्षा के अभाव में यहां के अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, जनपद पंचायत मुंगेली के भवन को रिपेयरिंग की आवश्यकता है लेकिन इसके बाद भी यहां के न तो अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ध्यान दिया

जाता हैं न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई निर्णय लिया जाता है, CCTV नहीं होने के कारण यहां किसी न किसी का कुछ न कुछ समान गायब होता रहता है, लेकिन इसके बाद भी न तो जिला प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान दिया जाता है न ही सीईओ के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई निर्णय लिया जाता हैं, जगह जगह दिवाल पर दरारें व छत से प्लास्टर नीचे गिर रहा है लेकिन इसके बाद भी यहां के कर्मचारी भय में काम कर रहे हैं, पूर्व में भी 239 फाइल चोरी का मामला सामने आ चुका है इतनी गंभीर लापरवाही होने के बाद भी विभाग सुस्त रवैया अपना रहा है, व कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,
