
*प्रिय भाइयों और बहनों,*
हमारा गाँव, हमारी पहचान! क्या हम अपने गाँव को और विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर नहीं देखना चाहते?
यह समय सिर्फ एक वोट देने का नहीं, बल्कि अपने सपनों के गाँव की नींव रखने का है।
गाँव का विकास, आपका विश्वास!
आपकी सेवा, आपकी आवाज़ बनने के लिए आई हैं – *श्रीमती मंजू गुडम कौशिक।*
वो बेटी, जो आपके बीच पली-बढ़ी।
वो बहू, जिसने परिवार की तरह गाँव को संभाला।
वो माँ, जो अपने हर बच्चे का भविष्य संवारने को समर्पित है।
अब वक्त आ गया है कि हम सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले हाथों को मजबूत करें।
हम सबका सपना है –
✅ हर घर तक सड़कें और रोशनी पहुँचे।
✅ बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
✅ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
✅ महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले।
✅ बुजुर्गों को सहारा और सम्मान मिले।
इस विकास यात्रा में आपका एक वोट बदलाव ला सकता है!
आइए, बरगद का पेड़ छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर, एक नई सुबह का आगाज करें।
✨ आपका मत, आपकी ताकत – सही चुनाव, सुनहरा भविष्य!✨
*23 फरवरी को जनपद सदस्य के लिए बरगद का पेड़ छाप अपना मत और आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाकर, अपने गाँव की तकदीर बदलें!*
