
मुंगेली// आदर्श आचार संहिता लागू होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आगामी आदेश पर्यन्त तक जनचौपाल तथा जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि शासन की योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने तथा हितग्राहियों को विकासमूलक योजनाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जिला एवं अनुविभाग स्तर पर जनदर्शन एवं जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा था।
