
रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को CMTC सेरीखेड़ी रायपुर में “दीदी के गोठ” रेडियो प्रसारण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूहों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस अवसर पर बिहान के मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्ति मिशन संचालक श्री आर.के.झा , प्रशासनिक अधिकारी श्री वीरेंद्र जायसवाल, जनप्रतिनिधियो में श्री संदीप यदु जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, जिला एवं राज्य कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को उपस्थिति रही, अतिथियों ने कहा कि दीदी के गोठ कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को शासन की योजनाओं, आजीविका संवर्धन के अवसरों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
महिला स्वसहायता समूहों की बहनों ने अपने अनुभव साझा किए और आजीविका गतिविधियों में हुए लाभ तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि दीदी के गोठ जैसे संवाद मंच के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।
