More

    *छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। *

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीः- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।  जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में कक्षा 10वीं में कुल 29 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए जिसमें 06 प्रथम, 06 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम सुनिता सोनकर 84, द्वितीय आरती खाण्डे 65.6, तृतीय स्थान पर मुस्कान जांगड़े 64.3 प्रतिशत रहीं । इसी तरह कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में कुल 18 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम 08 एवं 03 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम कु. प्रियंका बंजारे 82.6, द्वितीय जान्हवी टोंडे 74.6 एवं तृतीय स्थान पर प्रियांशु दिवाकर 73.8 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण रहे। कक्षा में प्रथम आने पर दोनों छात्रों सुनिता सोनकर एवं प्रियंका बंजारे तथा सभी सफल छात्रों को संस्था एवं विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्ताशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने दी।

    Trending News

    Technology