More

    *चालीस दिवसीय श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का धूमधाम से आज समापन हुआ*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*अकलतरा -श्री झूलेलाल सेवा समिति, श्री झूलेलाल महिला सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित हो रहे चालीस दिवसीय श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का धूमधाम से आज समापन हुआ जिस कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 10 बजे श्री वरुण देव पूर्णाहुति हवन महराज श्री श्याम सुंदर दुबे जी द्वारा सम्पन्न कराया गया फिर 11कन्याओ को भोज करवाकर आम भंडारा का आयोजन किया जिसमे नगर वासियो के अलावा विभिन्न राजनीतीक पार्टियों के कार्यकर्ता एवं विधायक सौरभ सिँह, बसपा प्रत्याशी विनोद शर्मा भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी दिनेश सिँह, आदि शामिल हुए। शाम को

    बहराणा साहेब की पूजा के पश्चात शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे चालीस दिवसीय अखंड ज्योत एवं बहराणा साहेब को गाजे बाजे के साथ समाज के युवाओं द्वारा छेज नृत्य एवं सिंधी डांडिया करते हुए पर्री तालाब मे विसर्जन किया गया। इसमें सिंधी समाज के पुरुष, महिलाये युवा युवतियाँ एवं बच्चे भी शामिल हुए।*

    Trending News

    Technology