More

    MP Crime News: चाचा ने भतीजी से किया रेप, अर्धनग्न अवस्था में शहर की ओर भागी युवती…

    उमरिया। मध्यप्रदेश में चाचा भतीजी के पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। हैवान बना चाचा ने युवती को स्कूटी सिखाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद युवती अर्धनग्न हालत में शहर की ओर भागी। कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों ने उसे तन ढंकने के लिए कपड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी चाचा फरार है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूटी सिखाने के बहाने रिश्ते के चाचा ने युवती को सूनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी चाचा से पीछा छुड़ाकर युवती अर्धनग्न अवस्था में शहर की तरफ भागी।

    रेप की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात ही आरोपी चाचा के खिलाफ 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत जिले के नौरोजाबाद थाने में अपराध दर्ज किया है। पुलिस रात से ही आरोपी की तलाश कर रही है। संभावित स्थानों में पुलिस ने छापेमारी भी की। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    Trending News

    Technology