विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान
आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू किया गया जप्त
आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
नाम आरोपी :- 1. अशोक सूर्यवंशी पिता खमहान सूर्यवंशी उम्र 54 साल निवासी वेद पर सदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर वर्तमान पता हेमू नगर तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर
*********

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखकर अपराध करने की नीयत से घूमने वालो पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड़ कर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखी जा रही थी कि टाउन भ्रमण दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेमू अटल आवास तोरवा मे छुरा चाकू रखकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली ) श्रीमति पूजा कुमार(भापुसे) को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में सूचना स्थल पहुंचकर आरोपी अशोक सूर्यवंशी पिता खमहान सूर्यवंशी उम्र 54 साल निवासी वेद पर सदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर वर्तमान पता हेमू नगर तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू, आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।
