More

    *चाकू की पर सोने चांदी और पैसे की लूट :- दो आरोपी गिरफ्तार नाबालिक बालक फरार,ASP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के कोसमंदा गांव के खेत में लेजाकर चाकू की नोक पर लूट के घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी सूरज बरेठ 20 वर्ष,भानु साहू उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गए है वही नाबालिक बालक फरार है जोकि पूर्व में भी लूट की घटना में शामिल था और बाल सुधार गृह भेजा गया था। आरोपियों के पास से लूट के समान और नगदी रकम को बरामद किया गया है।

    ASP राजेंद्र जायसवाल ने एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की, बिलासपुर जिले के सकरी का रहने वाला… वह अपनी मोटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ जिले के ग्राम जांजगीर जा रहा था। टोल प्लाजा पर कर अर्जुनी चौक के पास पहुंचा की 3 अज्ञात व्यक्ति पीछा करते हुए आ रहे थे शाम करीबन 5.50 बजे को मोटर साइकिल को रुकवाक एक व्यक्ति मेरे मोटरसाइकिल में बैठा और पीछे से कुछ नुकीली चीज जैसे चाकू लेकर रखा था। इस दौरान सभी चांपा के कोसमंदा के खेत के पास गाड़ी रोककर नगदी 7 हजार रु और बैग में रखे सोने चांदी के जेवर की लूट की। आरोपियों से ध्यान भटकने पर किसी तरह से जान बचकर भागा और घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र से शुरू होने पर अकलतरा थाना में मामला दर्ज कर जांच में लिए गया।

    सायबर सेल की टीम इस दौरान फोरलाइन के आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकीय सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोसमंदा सूरज बरेठ जोकि संदेही है जिसपर सायबर सेल की टीम ने सूरज बरेठ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने एक साथी भानु साहू और नाबालिक बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। वे लूट करने की साजिश कर चांपा क़ोसमंदा से अकलतरा फोर लाइन टोल प्लाजा के पास गए हुए थे।

    आरोपियों के पास से लूट के जेवर नगदी रकम और मोटर साइकिल बरामद..

    पुलिस को आरोपियों के द्वारा बताए गए निशानदेह पर लूट के छिपाई जेवर मोटर साइकिल और नगदी रकम से खरीदे कपड़े और घटना में इस्तमाल किए मोटर साइकिल को बरामद किया गया है। दोनों आरोपि सूरज बरेठ और भानु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वही नाबालिक बालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

    Trending News

    Technology