More

    *ग्राम पीपरखुंटी से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त*

    मुंगेली // लोरमी विकासखण्ड के ग्राम पीपरखुंटी में 26 अप्रैल को मन्नूराम धु्रव के मकान से 56 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित आबकारी आरक्षक व नगर सैनिक शामिल थे।

     

    Trending News

    Technology