More

    *गौ सेवा का पुनीत संकल्प — पटुवा में ‘गौ धाम’ का भव्य शुभारंभ*

    गौ सेवा का पुनीत संकल्प — पटुवा में ‘गौ धाम’ का भव्य शुभारंभ

    0.बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति ने विधिवत पूजा-पाठ कर की शुरुआत, निराश्रित गौवंश को मिलेगा नया आश्रय।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- ग्राम पटुवा में बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति पटुवा द्वारा गौ सेवा के पवित्र संकल्प के साथ शनिवार को गौ धाम का विधिवत पूजा-पाठ कर शुभारंभ किया गया धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ की गई, जहां उपस्थित लोगों ने गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया समिति के सदस्यों ने बताया कि गौ धाम के माध्यम से क्षेत्र में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को संरक्षण दिया जाएगा और उनके भोजन, पानी व देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी इस दौरान ग्रामीणों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए इस पहल की सराहना की लोगों ने कहा कि समाज के सहयोग से यह गौ धाम आगे चलकर गौ संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने गौ माता को चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौ धाम के सफल संचालन की कामना की इस अवसर पर बाबा ढोलबज्जा सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य तथा ग्राम पटुवा के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा सदस्य अश्वनी यदु ग्राम पंचायत पटुवा के सरपंच प्र दिलीप बघेल उप सरपंच टेक राम चंद्राकर गऊ सेवा समिति कवर्धा अध्यक्ष हीरा यादव शिवा मरकाम पंच बोहीत दास मानिकपुरी एवं ग्रामवाशी उपस्थित रहे।

    —————————————

    Trending News

    Technology