
लोरमी,,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई तथा बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कू प्रियंका साहू का चयन गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ हैं।इस संदर्भ में महाविद्यालय प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया हैं कि भारत सरकार ,युवा एवं खेल मंत्रालय ,राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वारा 06 जून से 12 जून 2025 को गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए प्रियंका का चयन किया गया हैं। प्रियंका के चयन होने पर महाविद्यालय रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक कार्यक्रम है जो राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया जाता है। यह शिविर देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को एक साथ लाता है ताकि राष्ट्र की विविधता में एकता को बढ़ावा दिया जा सके.। प्राचार्य डॉ एन के धुर्वे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का मतलब है विविधता के बावजूद सभी नागरिकों का एकजुट होना। यह देश की अखंडता, सुरक्षा और समृद्धि को सुनिश्चित करता है। एकता से सामाजिक सद्भाव, विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। यह विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर में होने से महाविद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि संपूर्ण लोरमी क्षेत्र गौरवान्वित हुआ हैँ । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो एन एस परस्ते,डॉ एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज,श्री पी पी लाठिया,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो विवेक साहू ,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो नितेश गढ़ेवाल, प्रो हेमा टंडन, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पुरनेश जायसवाल, श्री एन आर जायसवाल, श्री जी आर जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, प्रो मनीष कश्यप,डॉ गंगा गुप्ता, प्रो अमित निषाद, प्रो गुरुदेव निषाद, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो सुषमा दहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री पी बी शर्मा , श्री भागबली जायसवाल,श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री सुबुद्धि यादव, श्री नतेंद्र ध्रुव, श्री जितेन्द्र दूबे, श्री नंदू जायसवाल आदि ने प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।
