*▪️बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 kg किया गया जप्त*
*अपराध क्रमांक 333/023 धारा 20(क) ndps act*
*नाम आरोपी :-*
छत्रपाल सिंह कवर पिता स्व होरी सिंह कवर 55 साल साकिन डिडामहुआ पटपरा पुसके चैतमा
*जप्त सम्पत्ति:-* 10 नग गांजा का पौधा वजनी

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- इस प्रकार है कि दिनाक 03/09/23 को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि डिडामहुआ पटपरा चैतमा निवासी छात्रपाल सिंह कंवर अपने बड़ी में भारी मात्रा में गांजा का पेड़ लगाकर उसका खेती कर रहा है। मामले को को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू उदय किरण को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुभागी अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी कोरबा श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में चौकी चेतना प्रभारी सउनि सुरेश कुमार जोगी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाया गया। टीम के द्वारा डिडामहुआ पटपरा चैतमा जाकर छत्रपाल सिंह कंवर की बाड़ी में दबिश दिया गया दबिश के दौरान छत्रपाल सिंह कंवर बाड़ी में मौजूद मिला बाड़ी में 10 नाग गांजे का पौधा लगाकर इसकी खेती कर रहा था आरोपी छत्रपाल से इसके बारे में पूछा गया तो उसने इस बारे में गोल-मोल जवाब देने लगा विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 kg को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
