
जशपुर:-चौकी उपरकछार और थाना तपकरा की पुलिस टीम द्वारा ओडिशा की ओर से आते संदिग्ध चारपहिये को रोककर तलाशी की गई। तलाशी में वाहन से 26 किलो गांजा (मूल्य 3 लाख रुपये) जब्त कर वाहन सवार 2 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया।
