More

    **खुशखबरी खुशखबरी इसरो ने लॉन्च किया युविका प्रोग्राम **


    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां को जानने का मिलेगा मौका । किसी भी शासकीय अशासकीय विद्यालय में नियमित रुप से अध्ययनरत कक्षा 9 वी के छात्र छात्रा रॉकेट सैटेलाइट या अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी रखता है तो उसके लिए यह बड़ी खुशखबरी है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने युविका 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है युविका का पूरा नाम युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम है इसका उद्देश्य नवमी कक्षा के बच्चों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है ताकि वह आगे चलकर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सके । चयनित छात्रों को अपने एक अभिभावक के साथ इसरो केंद्र घूमने का मौका निःशुल्क मिलेगा। इसरो ने युविका प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 फरवरी से प्रारंभ हो गई है ।रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है पहले सिलेक्शन लिस्ट 13 अप्रैल को और दूसरी सिलेक्शन लिस्ट 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। युविका प्रोग्राम की डेट 11 मई से 22 मई 2026 है निःशुल्क फॉर्म भरने की सुविधा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी के लिए शीघ्र संपर्क करें
    9303901651

    Trending News

    Technology