पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर 07 दिवस के भीतर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही ।

पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 99 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 07 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।
कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अिधकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गितिविधयों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 99 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 07 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के भीतर पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 164 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया
कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:-
थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत तिवरता के तीन जगहों से 49 लीटर, कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द बजरंग मोहल्ला से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
थाना कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर दशहरा मैदान के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी चौक से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
चौकी सर्वमंगला क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक रेलवे फाटक से 30 पाव देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त।
