More

    *कोमल देवांगन “मुंगेलिहा यूट्यूबर” को जन्मदिन पर अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित इष्ट मित्रों ने दी बधाई*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और यूट्यूबर कोमल देवांगन का जन्मदिन इस बार भी जिले में खास अंदाज में मनाया गया। जनसंपर्क विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं फोटोग्राफर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे कोमल देवांगन को बधाई देने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। सुबह से ही जनसंपर्क कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और केक काटकर जन्मदिन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक, मत्स्य विभाग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कोमल की पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिर्फ विभागीय परिवार ही नहीं, बल्कि शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मित्रजनों ने भी फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेजे। देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आनंद देवांगन ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा—“कोमल देवांगन ने बहुत ही कम उम्र में मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को सामने लाने में उनका योगदान अमूल्य है।” गौरतलब है कि कोमल देवांगन न सिर्फ जिला जनसंपर्क विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं फोटोग्राफर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, इसके अलावा प्रदेश और मुंगेली देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी के रूप में भी वे समाजिक गतिविधियों को उजागर करने और नई पीढ़ी को जोड़ने का सतत प्रयास कर रहे हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया प्रचारक के रूप में उनकी सक्रियता उन्हें युवाओं में खास पहचान दिलाती है। शहर की छोटी-बड़ी घटनाओं को समय पर जनता तक पहुँचाना, समाज की समस्याओं को आवाज़ देना और सकारात्मक खबरों को साझा करना—इन्हीं प्रयासों ने उन्हें “मुंगेलिहा यूट्यूबर” के रूप में पहचान दिलाई है। कोमल देवांगन का मानना है कि पत्रकारिता और जनसंपर्क केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक माध्यम है। उनकी यही सोच उन्हें भीड़ से अलग करती है। उनकी मेहनत, लगन और निष्ठा से प्रेरणा लेकर कई युवा भी मीडिया और सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।जन्मदिन के मौके पर उनके मित्रों, परिवारजनों और सहयोगियों ने एक स्वर में यही शुभकामना दी कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें। साथ ही समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान कोमल देवांगन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Trending News

    Technology