🔶 कोटा पुलिस द्वारा बैनर–पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

आशीष कश्यप बिलासपुर : _ दिनांक 06.11.2025 को प्रार्थी थाना कोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.11.2025 को रात्रि लगभग 11:30 बजे, रेलवे स्टेशन के पास अनावेदकगण द्वारा कल्चुरी समाज के कार्यक्रम हेतु लगाए गए बैनर–पोस्टर को फाड़ा जा रहा था।
प्रार्थी द्वारा मना करने पर अनावेदकगण द्वारा वाद–विवाद, गाली–गलौज एवं झगड़ा की स्थिति उत्पन्न हुई। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा समझाइश देने पर भी अनावेदकगण उत्तेजित होकर झगड़े पर आमादा हो गए।
तत्काल शांति भंग की संभावना को देखते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया —
1. कांति कुमार पिता कालिका प्रसाद प्रजापति, उम्र 29 वर्ष, साकिन पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 08, कोटा।
2. अमर सिंह पिता देवी सिंह जट्ट, उम्र 29 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।
3. गणेश पिता स्व. मोहन पुरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत विधिवत् गिरफ्तारी की गई तथा इनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोटा पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।
