More

    *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली*

    *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली*

     

    ➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत गुम हुये बालिग युवती को सकुशल बरामद कर बालिग होने से युवक के सरंक्षण मे सौपा गया*

    ➡️ *मुंगेली पुलिस ने सोशल मीडिया मे चल रहे गुम इंसान संबंधी भ्रामक खबरों को किया गया खंडित*

     मुकेश साहू  ब्यूरो लोरमी  लालपुर:-* दिनांक 15.03.2026 को थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुरूवाईनडबरी मे 01 बालिग युवती के गुम होने की सूचना पर थाना लालपुर मे गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया था,
    मामला गुम इंसान संबंधी होने से लालपुर पुलिस द्वारा तकनीकी एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत गुम युवती को पतासाजी के दौरान दिनांक 04.04.2026 को भिलाई मे ईलेश कुमार भास्कर पिता चन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरूवाईनडबरी के साथ रहना पाया गया जिसे बरामद कर विधिवत परिजनोें के समक्ष कथन लेखबद्ध किया गया, जिसमे गुम बालिग युवती के द्वारा बालिग होना एवं स्वंय अपनी ईच्छा से ईलेश कुमार भास्कर के साथ बिना किसी दबावपुर्वक मंदिर मे विवाह करना बताये जाने पर सकुशल ईलेश कुमार भास्कर को सौंप दी गई है।

    *अपील:-* मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों की त्वरित निराकरण कर दस्तायाबी करने हेतु निर्देश दिये है एवं अपील की गई कि किसी भी प्लेटफार्म मे आधारहीन खबरों या भ्रामक सोशल खबरों से बचें, किसी भी प्रकार की जानकारी नही होने पर संबंधित थाना/चौकियों से जानकारी प्राप्त करें।

    Trending News

    Technology