More

    *कातिल प्रेमिका : गर्लफ्रेंड ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या गिरफ्तार।*

    सरगुजा पुलिस ने से प्रेमी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे बाद प्रेमिका आग बबूला हो गई और चाकू से अपने आशिक को मौत के घाट उतार दिया.
    पुलिस ने प्रेमिका के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आपसी प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. मृतक युवती से मारपीट करने लगा, इसके बाद आरोपी युवती ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मृतक के परिजनों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था.
    पुलिस ने बताया कि आरोपिया मुक्ति मिंज उर्फ़ पीहू आत्मज छन्दन राम उम्र 18 वर्ष निवासी बतौली थाना के द्वारा चाकू मारकर हत्या करने की घटना को स्वीकार किया है. आरोपिया के खिलाफ सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा गया है.

    Trending News

    Technology