दुर्ग। जिले में दिन दहाड़े कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला हुआ हैं। मामला जामुल थाना क्षेत्र का हैं। जहां छावनी वार्ड 40 में ले कुछ बदमाशों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ख़ुर्शीपार के अध्यक्ष तुलसी पटेल के ऑफिस में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया है।
इतना ही नहीं बियर की बोतल सिर पर फोड़कर बांस के बल्ले से जमकर पीटा है। जानकारी ये भी है कि, बदमाशों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ख़ुर्शीपार अध्यक्ष के अलावा एक अन्य युवक के सिर और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया है। दरअसल, क्रांति सेना के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विवाद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी 15 बाइक सवार युवकों की तलाश में जामुल थाना पुलिस जुट गई है।
