
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में फिर एक बार लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां आरोपी खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर जादू- टोना सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करता था इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी भी की वही आरोपी का नाम साहिल खान बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर राजू सिंग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद बलात्कार समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है बता दे कि पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी युवक से पीड़िता की 6 माह पूर्व चाय की टपरी पर मुलाकात हुई थी जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी लेकिन पीड़िता ने उसे भगा दिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर पहुँच गया वही पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है जहां आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने की सलाह दी जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी वही आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये वही पीड़िता ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान उसके घर आया और तंत्र मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा जिस पर पीड़िता ने माना कर दिया जिसके कुछ दिन बाद फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मै उसे छुड़वा लूंगा और फिर 5 बार उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया परंतु पीड़िता के पति की रिहाई नही होने पर पीड़िता ने सीटी कोतवाली थाना पहुँचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
—————————————-
