More

    *कवर्धा पालिका में जनादेश के साथ जबरदस्ती*

    0.बिना अनुमति कांग्रेसी को बनाया सभापति, पीआईसी सलाहकार निशाने पर उपमुख्यमंत्री।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा नगर पालिका परिषद की राजनीति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पर जनादेश के खिलाफ तोड़फोड़ करने के आरोप लग रहे हैं विधायक बनकर पहली बार आए विजय शर्मा ने कहा था कि वे यहां जनादेश का सम्मान करेंगे लेकिन अब पालिका में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है एक आदिवासी महिला एवं कांग्रेस पार्षद को जबरदस्ती सभापति बनाया गया है परिषद में भाजपा के पास कुछ छह पार्षद एक निर्दलीय और एक कांग्रेस का बागी पार्षद है कांग्रेस के 18 पार्षद है इसके बाद भी पालिका को जनादेश के खिलाफ चलाने की कोशिश हो रही है शिकायत ये भी है कि कांग्रेसियों को पीआईसी में बिना सहमति सलाहकार सदस्य बना दिया गया है।
    ये है मामला उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पहली बार विधायक बनने के बाद कवर्धा नगर पालिका आए तो उनसे पूछा गया था आपके यहां आने का ये मतलब तो नहीं कि परिषद में तोड़फोड़ होने वाली है उन्होंने जवाब दिया था कि कवर्धा नगर पालिका में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत कांग्रेस को है कांग्रेस के लोग यहां अध्यक्ष के रूप में काम भी कर रहे हैं जनादेश का सम्मान करना चाहिए इसलिए मैं बिल्कुल नहीं सोचता की कहीं उठा-पटक हो विजय शर्मा के बयान का वीडियो वायरल है अब हुआ ये कांग्रेस ने उठाए सवाल
    कांग्रेस के छह पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से लिखित में शिकायत की है कि उन्हें जबरदस्ती नवगठित नगर पालिका पीआईसी में सलाहकार सदस्य बनाया गया है हम सभी कांग्रेस के निष्ठावान पार्षद हैं बिना अनुमति एवं सहमति के हमें पीआईसी सलाहकार सदस्य बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हमे घोर आघात पंहुचा है इस शिकायत पत्र पर अरूणाधति चंद्रवंशी महिला गुप्ता संतोष यादव उत्तम गोप जानकी जायसवाल के हस्ताक्षर है।

    *सभापति बनाए हैं मुझे आपत्ति है*

    एक कांग्रेस पार्षद सुशीला धुर्वे पार्षद को बिना अनुमति सहमति सभापति बनाया गया है उन्होंने कहा है- सीएमओ मुझे सभापति बनाए हैं, मैं बीजेपी में नहीं रहना चाहती मैं कांग्रेस पार्षद हूं मुझे आपत्ति है कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है साथ ही सीएमओ कार्यालय में जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

    —————————————-

    Trending News

    Technology