More

    *कलेक्टर ने सिलतरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का किया अवलोकन*

    *शीघ्र प्रारंभ करने दिए निर्देश*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने जिला कोआर्डिनेटर को प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन हेतु समूह का चिन्हांकन करने और सभी विकासखण्डों में स्थापित यूनिट को शीघ्र प्रारंभ करने कहा।
    बता दें कि शासन के निर्देशानुसार सभी विकासखण्डों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई प्रारंभ होना है। इसके तहत ग्रामों से प्लास्टिक वेस्ट का कलेक्शन किया जाएगा और इसे प्रोसेसिंग के लिए इन यूनिटों में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

     

    Trending News

    Technology