More

    *उड़न दस्तादल द्वारा स्कूल का किया औचक निरीक्षण*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकी में उड़न दस्तादल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर.के.डी. वैष्णव ने कक्षा 12वीं के रसायन और राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा का जायजा लिया, जिसमें कुल 107 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी 107 विद्यार्थी उपस्थित थे। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष मोहन उपाध्याय के साथ सहायक के रूप में सीमा मरावी, विक्रम सिंह, ऐश्वर्या यादव, रंजीत देवांगन, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र सिन्हा, उमा उपाध्याय, सोनल दुबे, दीप श्री महिलांग और सत्येंद्र गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology