
*उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 24 जनवरी तक*
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम नवागाव ची. में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 24 जनवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं।
मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।
