
मुंगेली:-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मुंगेली जिले में लंबित 6000 आवासों को 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए गया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दिनांक 02/02/24 को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ब्लॉक समन्वयक व तकनीकी सहायकों का समीक्षा बैठक रखा गया। बैठक में श्री प्रभाकर पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिन हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण नही किया जा रहा है उनके विरुद्ध राजस्व वसूली प्रकरण दर्ज करने, थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जनपद वार देखें तो ऐसे हितग्राही जो आवास निर्माण के रुचि नहीं ले रहे है लोरमी के 659.. मुंगेली 251 जबकि पथरिया 231…. है। आवास निर्माण न करने पर इनके विरुद्ध अब सीधे वसूली की कार्यवाही को जावेगी। जिले स्तर से माह मार्च तक सभी जनपदों को लक्ष्य दिया जाकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है जबकि माह जनवरी में 900 आवासों को पूर्ण भी कराया गया।
