*आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफतार*
’’ तोरवा पुलिस की अड्बाजो के विरूद्ध कार्यवाही ,धारदार चाकू सहित 02 बदमाश गिरफतार
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
(1) हर्ष कुकरेजा पिता संजय कुकरेजा उम्र 20 वर्ष निवासी साई भूमि कालोनी गुरुनानक चैक तोरवा थाना तोस्वा जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
(2) राकेश धु्रव पिता भगत धु्रव उम्र 33 वर्ष निवासी वालिया गली तोरवा थाना तोरवा जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मश्रूका:-
01 लोहे का तलवारनुमा फल वाला 02 नग धारदार चाकू
02 एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एजेड 7497

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधिवियो पर अंकुश लगाने एवं अड्डेबाजो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के नेतृत्व में थाना तोरवा से दिनांक 03.042026 के संध्या में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, की चेंकिग, अड्डेबाज,नशाखोरी चेकिंग पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा के द्वारा चेकिंग कार्यवाही पर रवाना हुये क्षेत्र में भ्रमण दौरान आदतन बदामश हर्ष कुकरेजा स्कूटी में अपने अन्य साथी राकेश धु्रव के साथ पेंडलवार नंिर्संग होम तोरवा के बगल गली में मिले संदेह पर पूछताछ करने तथा तलासी लेने पर दोनो से अपने कमर में बेल्ट में छुपाकर काले रंग के चाकू कव्हर में तलवारनुमा लोहे का धारदार 02 चाकू रखा हुआ बरामद हुआ पूछताछ पर दोनो के द्वारा जरूरत पढने पर चाकू को मारपीट करने हेतु अपने पास रखना बताये हैं। दोनो बदमाशो के कब्जे से मिले धारदार चाकू आम्र्स एक्ट के परिधि में होने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर 929 निसार परवेज ,आरक्षक सरफराज खान,आरक्षक अजय शर्मा की भूमिका सराहनीय हैं।
