नई दिल्ली| सोना-चांदी की शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है. बाजार जाने से पहले एक बार आज की नई कीमतों पर नजर डाल लें. लगातार पांच दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज सोने की कीमत में उछाल आया है. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.
Bankbazar.com की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने की कीमत में कोई बदलाव हुआ है. 24 कैरेट सोने की कीमत 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने के दाम में आया उछाल:
सोने के दाम में करीब 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.मंगलवार को 22 कैरेट सोने के दाम 55,930 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो आज यानी बुधवार को बढ़कर 56,030 रुपए और 24 कैरेट सोने के दाम जो मंगलवार को 58,730 रुपए प्रति 10 ग्राम थे वे बढ़कर 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं. यानी बुधवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा.
