
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर के जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमरीद निवासी ललिता रात्रे ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, ललिता रात्रे की सफल डिलीवरी 3 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर की। पूर्व में ललिता की दो बच्चियां पहले से ही हैं, और अब तीन बच्चियों के जन्म के बाद परिवार में हर्ष का माहौल है।
अस्पताल स्टाफ की हड़ताल के चलते मां और नवजात शिशुओं को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
