More

    **अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे*

    ** आरोपी के कब्जे से कुल 4.040 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

    ** आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

    ** थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

    – नाम आरोपी 1. कुमार यादव उर्फ गोलू पिता स्व. संतु यादव उम्र 25 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.

    आशीष कश्यप बिलासपुर-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पानी टंकी पास इमली पेड के नीचे हेमूनगर जाने वाले रास्ते में अवैध रूप से

    मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतू ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कुमार यादव उर्फ गोलू पिता स्व. संतु यादव उम्र 25 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. बताया जिसके कब्जे से 4.040 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू, आर. प्रमोद चौहान, लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology