जप्त सामान – 35 लीटर महुआ शराब
नाम आरोपी – जोहन बंजारे पिता भाऊराम उम्र 40 साल निवासी बीजा थाना तखतपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ विक्रेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी दौरान दिनांक 31.10.2023 को ग्राम बीजा में आरोपी जोहन बंजारे घर तखतपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर शराब बिक्री कर रहे आरोपी जोहन बंजारे के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
कार्यवाही में – प्रधान आरक्षक विजय कुजूर, आरक्षक ओंकार सिंह, सुनील सूर्यवंशी, सोम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
