*◾ 23.9 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना लोरमी, पथरिया, चिल्फी, मुंगेली, लालपुर द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*
*◾ जुआ खेल रहे है 04 आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी द्वारा की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूध्द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा ग्राम बुधवारा मोड़ में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी शंभू शिकारी के कब्जे से 4 लीटर अवैध महुआ शराब, तहसील चौक के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी प्रथम वंशकार के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं ग्राम सारधा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरेापी सुरेश राजपूत के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पथरिया द्वारा साप्ताहिक बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अगतू राम के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, थाना चिल्फी द्वारा ग्राम डिंडौरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी शंभूराम के कब्जे से 2.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बुधवारी बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अमरनाथ देवांगन के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लालपुर द्वारा ग्राम कुधुरताल में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गजेन्द्र नवरंग के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना सरगांव द्वारा 02 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 02, थाना जरहागांव द्वारा 02 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा 01 आरोपी, थाना पथरिया द्वारा 01 आरोपी, थाना मुंगेली द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम राम्हेपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेश कोशले एवं 03 अन्य के कब्जे से 880/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

