More

    मुंगेली: अवैध गतिविधियों के विरूद्ध गई कार्यवाही,12.4 लीटर अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

    मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा ग्राम बटहा में पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी जितेन्द्र निर्मलकर के कब्जे से 4.3 लीटर अवैध शराब, थाना लालपुर द्वार ग्राम कंतेली में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी ईश्वर आडिल के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब एवं थाना मुंगेली द्वारा ठाकुर ढाबा के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी अजीत साहू के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

    इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 06 व्यक्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिसमें थाना सरगांव द्वारा 05 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    इसी प्रकार सट्टा खेल रहे 01 आरोपी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है जिसमें थाना मुंगेली द्वारा रायपुर रोड सब्जी मंडी के पास दबिश देकर आरोपी मनोज निर्मलकर के कब्जे से 1650/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है

    Trending News

    Technology