

जबलपुर से ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट.……।
लवन परिक्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन कर माफिया लाखों के बारे न्यारे कर रहे हैं देर रात पनागर वन परिक्षेत्र में विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन जप्त की है
SFS पनागर सौरभ शर्मा
जानकारी अनुसार मुख्य वन संरक्षक मध्य वन वृत्त जबलपुर कमल अरोरा, वनमण्डलाधिकारी ऋषि मिश्रा, उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा एम एल बरकडे के लगातार अवैध गतिविधियों व वन अपराधों के रोकथाम सम्बन्धी निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अंतर्गत देर रात मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर सौरभ शर्मा के दिशा निर्देशन पर परिक्षेत्र पनागर टीम द्वारा परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत सुरमावाह बीट अंतर्गत PF 360 तथा नारंगी क्षेत्र 0- 403 के अंदर पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन चेसिस सीरियल नम्बर N601D05282, मॉडल नम्बर – R210-7 को मौके पर लगभग रात 2 बजे ड्राइवर पकड़ा गया। पोकलेन को जब्त कर वनरक्षक आवास छत्तरपुर पनागर में लाकर खड़ा कर दिया गया है। वाहन मालिक तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
