More

    अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शराब नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप नेता पवन चंद्रवशी ने खुशी जताई है उन्होंने कहा कि आज के अखबारों में बताया गया है कि करीब 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था और अब सिर्फ 2 लोग जेल में थे इसलिए जमानत मिलना तय था सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की जांच एजेंसियों के बारे में जो कहा वह केंद्र के लिए बड़ी आलोचना है सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मुझे लगता है कि अगर केंद्र सरकार में थोड़ी भी शर्म है तो केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए सीबीआई गृह मंत्रालय के अधीन आती है, कोर्ट ने साफ कहा है कि देश की प्रमुख एजेंसी ने बदले की भावना से काम किया है।

    —————————————-

    Trending News

    Technology