More

    *अमरताल NH-49 पर दुर्घटना – पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल*

    *अमरताल NH-49 पर दुर्घटना – पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा/अमरताल। NH-49 पर ग्राम अमरताल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश चौहान (27 वर्ष), निवासी तरपाली बोईरदादर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राकेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    हादसे में साथ में मौजूद रजत कुमार साहू और अकेश साहू को हल्की चोटें आईं। दोनों ने बताया कि वे बाराद्वार कॉलेज में फॉर्म जमा कर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे तभी यह दुर्घटना हो गई।

    थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Trending News

    Technology